Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक राहत की खबर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पानीपत में की गई घोषणा अब धरातल पर पूरी तरह साकार हो गई है। हरियाणा सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड (एचसीबीसल) की आधुनिक वातानुकूलित ई-बसों में अब विद्यार्थियों को मुफ्त यात्रा की विधिवत मंजूरी दे दी गई है।
जिन विद्यार्थियों के पास हरियाणा रोडवेज का वैध स्टूडेंट बस पास है, वे अब बिना किसी अतिरिक्त किराए के इन इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर सकेंगे।
गौरतलव है कि ई-बसों में सामान्य रोडवेज पास मान्य न होने के कारण छात्र-छात्राओं को रोजाना आ रही दिक्कतों और आर्थिक भार को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब एचसीबीसल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद मुख्य परिचालन अधिकारी ने प्रदेश भर के डिपो को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि जिला रोडवेज के पास अभी ये आदेश नहीं पहुंचे हैं। कुरुक्षेत्र जिले में 20 हजार से ज्यादा रोडवेज विभाग द्वारा छात्रों के बस पास जारी किए गए हैं।