निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 288 नेत्र रोगियों की हुई जांच
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजन फाउण्डेशन ट्रस्ट, डाॅ. कोठारी आई हाॅस्पीटल उदयपुर,रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर एवं जिला स्वास्थ्य समिति ‘अंधता‘ के संयुक्त तत्वावधान में 15 सितम्बर शनिवार को बिजोलिया हाउस नाईयों की तलाई तेरापंथ भवन में एक दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 288 नेत्र रोगियों की जांच की गई। जिसमें 85 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिये चयन हुआ।

क्लब अध्यक्ष ओ.पी.सहलोत ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनिल कोठारी एंव डाॅ. कार्तिकेय कोठारी के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम द्वारा मरीजों के आँखों की जांच की गई। जिसमें से 85 रोगियों का चयन मोतियाबिन्द के ऑपरेशन के लिए किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
डाॅ. अनिल कोठारी ने बताया कि इन चयनित मरीजों के ऑपरेशन रविवार से चिकित्सकीय टीम द्वारा पटेल सर्किल स्थित डाॅ. कोठारी आई हाॅस्पीटल में किये जायेंगे। डाॅ. कोठारी ने बताया कि मोतियाबिन्द के ऑपरेशन में सभी मरीजों के इन्ट्रा ऑक्युलर लैन्स प्रत्यारोपित किये जायेंगेे। शिविर में भर्ती मरीजों के आवास व भोजन की तथा ऑपरेशन के बाद मेडिसिन व चश्में की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।
इस अवसर पर सचिव राकेश माहेश्वरी, एन.सी.बंसल, डाॅ. बी.एल.जैन, अम्बालाल बोहरा, एन.के.धींग, उषा कंमट, राजकुमारी सहित अनेक सदस्यों एवं हाॅस्पीटल के स्टॅाफ ने सेवायें दी।