नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर 15 को

रोटरी क्लब, उदयपुर के डॉ. कोठारी आई हॉस्पीटल द्वारा संचलित विज़न फाउण्डेशन ट्रस्ट एंव जिला स्वास्थ्य समिति अन्धता निवारण के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिसंबर शनिवार को नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कोठारी के नेतृत्व में नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

 | 

क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि शिविर प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों के नेत्रों की जांच कर चयनित रोगियों को भर्ती किया जाएगा। आई हॉस्पीटल में डॉ.अनिल कोठारी एंव उनकी टीम द्वारा ऑपरेशन किये जाएँगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News