निशुल्क भोजन वितरण सेवा परिवार ने किया रक्तदान

25 जनों ने किया रक्तदान
 
 | 

उदयपुर 20 अप्रैल 2020 । निशुल्क भोजन वितरण सेवा परिवार की ओर से  महाराणा भोपाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 25 सदस्यों ने सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए रक्तदान किया।

संस्थापक अशोक कुमार पोखरा ने बताया कि रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर आयेाजित करने का 2 माह पूर्व ही कार्यक्रम निर्धारित किया गया था,लेकिन कोरोना के चलते शिविर को स्थगित किया। 

ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए निशुल्क भोजन सेवा परिवार के 25 सदस्यों ने डाॅ.कैलाश बंसल, डॉ मनीष पोखरा एवं सहयोगी टीम के नेतृत्व में अपना रक्तदान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News