सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क हृदय रोग शिविर 14 को
शहर में पहली बार राजकोट के श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल की ओर से राज्यस्तरीय नि:शुल्क हृदय रोग निदान शिविर 14 अप्रेल को भुवाणा प्रतापनगर बाईपास स्थित रॉकवुड्स ह
शहर में पहली बार राजकोट के श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल की ओर से राज्यस्तरीय नि:शुल्क हृदय रोग निदान शिविर 14 अप्रेल को भुवाणा प्रतापनगर बाईपास स्थित रॉकवुड्स हाई स्कूल में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
प्रशांति एवं रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी मनोज भिमानी ने आज यहाँ पत्रकारों को बताया कि अब तक करीब 325 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। शिविर में हृदयरोग चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया जाएगा।
चयनित रोगियों का राजकोट स्थित हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया जाएगा। जहाँ उदयपुर में पंजीयन के लिए के. एस. हिरण (9351254088) मनमोहन शर्मा (9414158819) तथा परमवीर (7737676779) से संपर्क किया जा सकता है वहीं संभाग के विभिन्न जिलों में भी रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क सूत्र स्थापित किए गए हैं।
संस्था का उद्देश्य है कि जनहित के इस कार्य का अधिकाधिक रोगी लाभान्वित हो सके।
ह्रदय की जन्मजात समस्या, हृदय में छेद की समस्याप, बाईपास की समस्या से ग्रस्त मरीज शिविर का लाभ उठा पाएंगे। रोगी की वांछित अनुकूलताएं उसकी मासिक आय अधिकतम दस हजार रूपयें व रोगी की आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
ऑपरेशन का निर्णय डॉक्टर की सलाह एवं संस्था की शर्तों के अधीन रहेगा। पूर्व में ऑपरेशन करा चुके रोगी इस शिविर का लाभ नहीं ले पाएंगे।
