नि:शुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर 5 व 6 दिसम्बर को
योग सेवा समिति व सुन्दरलाल दक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 22 वंा दो दिवसीय नि:शुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर 5 व 6 दिसम्बर को योग सेवा समिति परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समिति का छठंा स्थापना दिवस समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

समिति संस्थापक डॉ. सुन्दरलाल दक ने बताया कि प्राकृतिक जड़ी-बूटी शिविर में 73 वर्षीय समाज सेवी वैद्य डॅा.बी.आर.तनेजा रोगियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
इस अवसर पर समिति का छठां स्थापना दिवस भी धूमधाम पूर्वक आयोजित किया जाएगा। साथ ही वृद्धजनों का भी सम्मान किया जाएगा।