निःशुल्क पुरुष नसबंदी शिविर सम्पन्न
आज मैरी स्टोप्स इंडिया, शाखा उदयपुर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ मिलकर मनाये जा रहे ‘जनसंख्या स्थिरता पखवाडा’ के दौरान आयोजित विशाल पुरुष नसबंदी शिविर का सम्पादन किया गया।
आज मैरी स्टोप्स इंडिया, शाखा उदयपुर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ मिलकर मनाये जा रहे ‘जनसंख्या स्थिरता पखवाडा’ के दौरान आयोजित विशाल पुरुष नसबंदी शिविर का सम्पादन किया गया।
शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये 12 लाभार्थियों का बिना चीरा एवं टॉके (एन एस वी) विधि द्वारा नसबंदी की गयी। शिविर प्रभारी डॉ सुरेन्द्र सामर व डॉ एम एम सॉखला तथा मैरी स्टोप्स उदयपुर की टीम द्वारा सभी ऑपरेशन किये गये। इसी शिविर में आयी महिलाओं को महिला नसबंदी एवं कॉपर टी लगाने की सेवायें भी प्रदान की गयी।
जिला समन्वयक इरशाद शेख ने बताया कि प्रत्येक पुरुश लाभार्थी को 1100 रु एवं प्रेरक को 200 रु तथा विशेष परिवहन राशि के रुप में 100 रु मैरी स्टोप्स इंडिया की ओर से प्रदान किये गये।
जिला समन्वयक इरशाद शेख ने बताया कि मैरी स्टोप्स इंडिया की ओर से पुर्व में पुरुश नसबंदी कराये लाभार्थी को भविश्य में अन्य पुरुष को प्रेरित कर लाने पर, उक्त राषि के अलावा भी 100 रु प्रदान किये जाएँगे।