निः शुल्क चिकित्सा और रक्त दान शिविर
तैलिक साहू मेवाड बैठक सेवा समिति के तत्वावधान में स्व. रामचन्द्र पण्डियार की स्मृति में रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थान तैलिक समाज का नोहरा, नाडाखाड़ा में आयोजित किया गया।

तैलिक साहू मेवाड बैठक सेवा समिति के तत्वावधान में स्व. रामचन्द्र पण्डियार की स्मृति में रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थान तैलिक समाज का नोहरा, नाडाखाड़ा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंच महासभा अध्यक्ष भंवरलाल आसरमा थे तथा विशिष्ट अतिथि जगदीश नैणावा, यशवन्त अडिरिया, सुन्दरलाल कुराडिया, रामनारायण कुराडिय, रामलाल रेगा, कन्हैयालाल पण्डियार, नानालाल दशोरा, जगदीश पण्डियार आदि थे।
युवा अध्यक्ष हेमेन्द्र पण्डियार ने रक्तदान की महत्ता के बारे में बताया कि रक्तदान महादान है। किसी का जीवन रक्तदान से कैसे बचाया जा सकता है, पर उद्बोधन किया।
समिति अध्यक्ष मीठालाल नैणावा ने बताया कि 51 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया तथा लोकेश पंचोली ने 59वीं बार रक्तदान कर एक मिसाल कायम की। निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे अनुभवी डाक्टरों ने अपनी सेवाएं दी जिसमें 200 से ज्यादा ने अपना निःशुल्क परामर्श लिया।
रक्तदान संयोजन विकास मंगरोरा ने बताया कि होम्योपैथी डाक्टर दिव्य वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बडवाल, डायबिटीज के डाक्टर आदि ने अपने सेवाएं दी।