नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं चितरंजन मोबाईल युनिट के संयुक्त तत्वावधान में नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।

 | 

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं चितरंजन मोबाईल युनिट के संयुक्त तत्वावधान में नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।

शिविर का उद्घाटन जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत द्वारा किया गया। शिविर में 180 रोगियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में 70 रोगियों की ब्लड शुगर, 40 रोगियों की बी.एम.बी, 35 रोगियों की न्यूरोपेथी (नसो की जांच) तथा 38 रोगियों की थाइराइड की नि:शुल्क जांच की गई।

शिविर में डॉ. राजेन्द्र सामर, डॉ. भानू भट्नागर एवं अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर तेरापंथी सभा के शांतिलाल सिंघवी, सुबोध दुग्गड, अर्जुन खोखावत, ओम खोखावत, दीपक सिंघवी, विनोद माण्डोत, विनोद माण्डोत द्वितीय, आदि ने अपनी सराहनीय सेवाएं दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News