बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसाइटी की ओर निःशुल्क मेडिकल केम्प

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसाइटी की ओर से रविवार को बोहरवाडी स्थित बोहरा युथ मेडिकेयर सेन्टर पर निःशुल्क मेडिकल केम्प आयोजित किया गया। शिविर में अहमदाबाद के रीढ की हड्डी के विशेषज्ञ डॉ. तारक पटेल ने अपनी सेवाएं दी। डॉ. तारक पटेल ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक रोगियों के रजिस्ट्रेशन किये गये […]

The post

 | 

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसाइटी की ओर निःशुल्क मेडिकल केम्प

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसाइटी की ओर से रविवार को बोहरवाडी स्थित बोहरा युथ मेडिकेयर सेन्टर पर निःशुल्क मेडिकल केम्प आयोजित किया गया। शिविर में अहमदाबाद के रीढ की हड्डी के विशेषज्ञ डॉ. तारक पटेल ने अपनी सेवाएं दी।

डॉ. तारक पटेल ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक रोगियों के रजिस्ट्रेशन किये गये थे, जिसमें कमर दर्द, गर्दन दर्द, हाथ-पैरों का सुन्न होना, रीढ की हड्डी में दर्द के रोगियों ने भाग लिया। इस दौरान कई रोगियों को फिजीयोथेरेपी भी दी गई।

प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को डॉ पटेल अपनी नियमित सेवाएं देंगें। सोमवार को भी बोहरा यूथ मेडिकेयर सेन्टर की ओर निःशुल्क डायबिटिज शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें रोगियों को डॉ. इशाक शाह परामर्श देंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News