चंडीगढ़ में आज यहां मिलेगा फ्री पेट्रोल-डीजल! शख्स ने लगाया तेल का लंगर, अगली बार आईफोन बांटने का लक्ष्य
Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, आज हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में फ्री पेट्रोल डीजल मिलने वाला है। एक शख्स द्वारा लगाए जा रहे स्मार्टसिटी में आज पेट्रोल फ्री में मिलेगा। जानकारी के अनुसार इस लगर का लाभ लेने के लिए आपको सेक्टर-7 के सिद्धू पेट्रोल पंप और सेक्टर-10 के ओबराय पेट्रोल पंप पर पहुंचना होगा। यहां अमृतसर के रहने वाले राकेश त्रेहन पेट्रोल का लंगर लगाने जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक राकेश त्रेहन शाम पांच बजे से सेक्टर-10 के पेट्रोल पंप पर 500 और एक हजार के कूपन बांटेंगे, जिससे जरिये लोग अपने वाहनों में पेट्रोल फ्री में भरवा सकेंगे। Chandigarh News
राकेश त्रेहन के इस व्यवहार पर उन्हें 'दानवीर कर्ण' और राजा दी किंग के नाम से जाना जाने लगा है। वे पहले भी कई बार लंगर लगा चुके हैं। अमृतसर और चंडीगढ़ में ही अलग-अलग तरह के लंगर लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में लगाए गए लंगर में उन्होंने लोगों को 500-500 रुपये के नोट देने के साथ फास्ट फूड, मैकडॉनल्ड का बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध करवाई थी। Chandigarh News
माता के हैं भक्त
खबरों की माने तो राकेश त्रेहन माता के भक्त हैं। उनका कहना है कि उन पर महामाई की कृपा है और इसी कृपा से वह समय-समय पर लोगों के लिए लंगर लगाते हैं। उन्होंने यह भी अपील की है कि जिन लोगों के पास व्हीकल नहीं है वे कृपा कूपन लेने न आएं। Chandigarh News
बिटकॉइन के मुनाफे से मुफ्त लंगर
मिली नई रिपोर्ट के मुताबिक राकेश त्रेहन के पिता अमृतसर में कपड़ा व्यापारी थे, लेकिन वह खुद बिटकॉइन का कारोबार करते हैं। बिटकॉइन से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा वह लोगों की सेवा में खर्च करते हैं। पेट्रोल के बाद उनका अगला लक्ष्य आईफोन का लंगर लगाने का है।
