नि:शुल्क पौध वितरण 6 अक्टूबर को
लायन्स क्लब हिरणगमरी एवं लासन्स क्लब नीलाजंना के साझेे में सोमवार 6 अक्टूबर को शहर में विभिन्न स्थानों पर वन मंडल उत्तर के सहयोग से नि:शुल्क पौध वितरण किया जाएगा।
| Oct 4, 2014, 20:01 IST
लायन्स क्लब हिरणगमरी एवं लासन्स क्लब नीलाजंना के साझेे में सोमवार 6 अक्टूबर को शहर में विभिन्न स्थानों पर वन मंडल उत्तर के सहयोग से नि:शुल्क पौध वितरण किया जाएगा।
हिरणमगरी क्लब अध्यक्ष मंजू शर्मा एवं लायन्स क्लब नीलांजना की प्रणिता तलेसरा ने बताया कि सेामवार प्रात: 10 बजे फतहपुरा चौराहा, 11 बजे दुर्गानर्सरी रोड़, 12 बजे सेवाश्रम एवं 2 बजे पारस चौराहा पर विभिन्न किस्मों के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। इससे पूर्व आज दोनों क्लबों के सहयोग से फतहसागर पाल पर नशा मुक्ति अभियान को लेकर पेम्फेलट वितरण किया गया।