पांच दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा एवं लाठी प्रशिक्षण

बलीचा स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजन 
 

 | 
training

महादेव परिवार एंड श्री राम क्लब कमेटी बलीचा और कमांडो मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा एवं लाठी प्रशिक्षण का आयोजन बलीचा स्थित सेंट्रल पार्क में किया जा रहा है। 

शिविर का आयोजन करवा रहे समाज सेवी लालाराम गुजर ने बताया कि आज के समय में बालिका अकेले कहीं घूम नहीं सकती क्योंकि रास्ते में मिलने वाले उचक्के बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने से नहीं चूकते।  

ऐसे समय में आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे बालिका अपनी स्वयं की सुरक्षा कर सके पांच दिवसीय सुरक्षा शिविर में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बालक बालिका सहित अन्य लोग भी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News