यूसीसीआई में जीएसटी पर निःशुल्क सेमिनार 20 सितम्बर क
उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा चेम्बर भवन के पी.पी. सिंघल ऑडिटोरियम में मंगलवार, दिनांक 20 सितम्बर, 2016 को दोपहर 2 बजे ‘‘जी.एस.टी. - कैशलैस अर्थव्यवस्था की ओर बढते कदम’’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे।
उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा चेम्बर भवन के पी.पी. सिंघल ऑडिटोरियम में मंगलवार, दिनांक 20 सितम्बर, 2016 को दोपहर 2 बजे ‘‘जी.एस.टी. – कैशलैस अर्थव्यवस्था की ओर बढते कदम’’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। यूसीसीआई के एडवाईजर श्री के.एस. मोगरा ने बताया कि देश के जानेमाने कर सलाहकार एवं कॉन्फीड्रेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सी.ए.आई.टी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया तथा सी.ए.आई.टी. के महासचिव श्री प्रवीण खण्डेलवाल सेमिनार में मुख्य वक्ता रहेंगे एवं दोनों विषय विशेषज्ञों द्वारा इस सेमिनार में प्रतिभागियों को जीएसटी कर प्रणाली के विभिन्न पहलुओं के विषय में जानकारी दी जायेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हंसराज चौधरी ने बताया कि देश में जी.एस.टी. कर प्रणाली का लागू होना निश्चित हो चुका है, तो सभी के लिये इस कर प्रणाली को समझना बेहद जरूरी हो गया है। पूर्वाध्यक्ष श्री के.एस. मोगरा ने उदयपुर सम्भाग के उद्यमियों एवं व्यवसायियों, चार्टर्ड एकाउन्टेंट्स, औद्योगिक इकाईयों एवं व्यावसायिक संगठनों के लेखा विभाग के अधिकारियों से इस निःशुल्क सेमिनार ने भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है।