3.48 लाख उपभोक्ताओं की छत पर लगेगा फ्री सोलर पैनल, जाने पूरी योजना ?
Udaipur Times, Solar Panel News : लाखों उपभोक्ताओं के लिए सोलर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। 3.48 लाख उपभोक्ताओं की छत पर कुटीर ज्योति श्रेणी के तहत सोलर लगाने की बिजली कंपनी को सहमति मिल चुकी है।
सरकार द्वारा यह योजना 2.50 लाख उपभोक्ताओं के लिए शुरू कर दी गई है। जब 1.10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं की छत पर सोलर प्लेट लग जाएंगे तब ये योजना बढ़ा दी जाएगी। Solar Panel
रख रखाव का भी जिम्मा
जानकारी के अनुसार कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं की छत पर 1.10 किलोवाट क्षमता वाला सोलर प्लेट लगाया जाएगा उन्हीं के स्तर पर अगले 10 वर्षों तक रखरखाव भी किया जाएगा। इस कनेक्शन के लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी। Solar Panel
इसके साथ ही उन्हें 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी मिलेगा। अगर संबंधित सोलर प्लेट से खपत से अधिक बिजली की खपत होती है तो 1.99 रुपए से तीन रुपए प्रति यूनिट की दर से उसका क्रय भी कर लिया जाएगा।
125 यूनिट मुफ्त बिजली
जानकारी के मुताबिक जिस समय सरकार ने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त 125 यूनिट बिजली की घोषणा की थी Solar Panel उसी समय कुटीर ज्योति के उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त सोलर प्लेट लगाए जाने की योजना का भी ऐलान हुआ था।
