सुहानी सर्दी आंदोलन के योजना के तहत अब तक 19500 छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरण
सुहानी सर्दी आंदोलन के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अब तक 19500 छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरण आज दिनांक 10/02/18 को राजकीय सिन्धी भाषाई उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर उदयपुर में स्वेटर वितरण का कार्यक्रम हुआ।

प्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। नमो विचार मंच के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस केे पूर्व सांसद श्री रघुवीर सिंह मीणा, मोडी़ लाल सेंबारा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह जी, कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक संतवाणी ने अपनी भागीदारी निभाई । महिला शाखा की संभागीय अध्यक्षा डॉ. प्रीति पंवार सोलंकी ने सभी को मंच की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
महिला शाखा की महामंत्री श्रीमती जया कुचरू कथा कार्यक्रम संयोजक राजश्री वर्मा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। डॉ.प्रियंका जैन ने सभी बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में नमो विचार मंच के कर्मठ कार्यकर्तां अमित माथुर, शैलेंद्र टेलर, सौरभ जैन ने अपना अमूल्य योगदान दिया।
मंच के सदस्यों ने बताया कि सुहानी सर्दी आन्दोलन का समापन समारोह और शपथ ग्रहण मुख्य अतिथि पद्मश्री तिलक गिताई द्वारा कल दिनांक 11 फरवरी रविवार ,सुबह 10 बजे लॉयन्स क्लब हॉल, नेशनल मिष्ठान के पास, सेक्टर-4, हिरण मगरी में किया जा रहा है