निर्यातकों को निःशुल्क प्रशिक्षण

उदयपुर जिले में मार्बलए मिनरलए हैण्डीक्राफ्टए फर्टीलाइजर्सए रसायन आदि व्यवसायियों को निर्यात संबंधी जानकारी देने के लिए जिला उद्योग केन्द्र उदयपुर द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपर्ट आर्गेनाइजेशन एवं उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 | 

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विपुल जानी ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण का विषय निर्यात प्रोत्साहन प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण रहेगा जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा निर्यात प्रक्रिया पर जानकारी दी जायेगी। यह प्रशिक्षण पूर्णतया निःशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि युवा व भावी उद्यमीए निर्यातकए चार्टर्ड अकाउन्टेंटए मेनेजमेंटए स्टूडेन्ट्सए फैकल्टीज आदि इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 30 स्थान ही उपलब्ध है। अतः निर्यात प्रशिक्षण प्रक्रिया के इच्छुक व्यक्ति सादे कागज पर आवेदन जिला उद्योग केन्द्र में 30 जून तक जमा करा सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News