बच्चों को निशुल्क ट्यूशन की व्यवस्था

जग नागरिक सेवा समिति जुलाई से बच्चों की निःषुल्क ट्युषन की व्यवस्था करायेगी। जग नागरिक सेवा समिति के प्रवक्ता अख्तर खान ने बताया कि रविवार को सोसायटी की बैठक समिति कार्यालय पर आयोजित की गयी।

 | 

जग नागरिक सेवा समिति जुलाई से बच्चों की निःषुल्क ट्युषन की व्यवस्था करायेगी। जग नागरिक सेवा समिति के प्रवक्ता अख्तर खान ने बताया कि रविवार को सोसायटी की बैठक समिति कार्यालय पर आयोजित की गयी।

बैठक में गरीब तबके के स्कूली बच्चों के बेहतर भविश्य को बनाने एवं उन्हें सच्चा मार्ग दर्षन देने के उद्देष्य से समिति जुलाई में उनके लिए निःषुल्क ट्युषन देने कि व्यवस्था करेगी। जिससे बच्चों की तालीम में सुधार हो और सरकार की बच्चों को पढ़ाने की योजना को और बल मिल सके।

समिति संस्थापक अख्तर अली सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनता की समस्याओं को देखते हुए एवं जनता को सीधे समिति से जोड़ने के लिए ईद के बाद हेल्प लाईन प्रारम्भ कि जायेगी जो 24 घंटे लोगों को प्राप्त होगी।

इस अवसर पर संस्थापक अख्तर अली सिद्दीकी, संभागीय अध्यक्ष जाकिर हुसैन घाटी वाला, जिलाध्यक्ष मोहम्मद इस्माईल, महासचिव इकबाल खान, संगठन मंत्री अकिलुद्दीन सक्का, प्रवक्ता अख्तर खान, जिला यूथ अध्यक्ष मेराज पठान, हाजी नूर मोहम्मद, षहर जिला अध्यक्ष षहजाद हुसैन, अकबर खान, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह झाला  आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News