डबोक स्थित शांति होटल से दो बाल मज़दूर मुक्त करवाए

उदयपुर के डबोक चौराहा पर पेट्रोल पंप के पास स्थित शांति होटल नामक प्रतिष्ठान से दो बाल श्रमिकों को छुड़वाया गया। मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने शांति होटल के मालिक अमरदान चारण निवासी उदयपुर के खिलाफ जे जे एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करवाया।

 | 
डबोक स्थित शांति होटल से दो बाल मज़दूर मुक्त करवाए

demo pic

उदयपुर 27 मार्च 2019, उदयपुर के डबोक चौराहा पर पेट्रोल पंप के पास स्थित शांति होटल नामक प्रतिष्ठान से दो बाल श्रमिकों को छुड़वाया गया। मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने शांति होटल के मालिक अमरदान चारण निवासी उदयपुर के खिलाफ जे जे एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करवाया।

मानव तस्करी विरोधी यूनिट के प्रभारी श्यामसिंह ने कांस्टेबल भानु प्रताप, राजेश , गजराज सिंह एवं श्रम निरीक्षक व चाइल्ड लाइन के महेंद्र सिंह के साथ माय जाब्ता शांति होटल पर छापा मारकर कार्यवाही की।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस ने बताया की उक्त बाल श्रमिकों को शांति होटल के मालिक अमरदान चारण ने अवैध तरीके से अपने कब्जे में रखकर सुबह 4:30 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक न्यूनतम मज़दूरी देकर बाल श्रमिकों का शारीरिक एवं मानसिक शोषण करता था एवं बच्चो से साफ़ सफाई करवाने और हेल्पर जैसे कार्य करवाता था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News