1 जून से होगी 100 टेंकरो से निःशुल्क जलापूर्ति

उदयपुर 17 मई 2019 रोटरी क्लब उदयपुर के प्रोत्साहन से शहर के निकटवर्ती गांवो में चलायी जा रही निःशुल्क जलापूर्ति योजना के तहत मांग में वृद्धि को देखते हुए टैंकरो की संख्या प्रतिदिन 76 टेंकरो से जलापूर्ति की जा रही है। जिसे आगामी सप्ताह 76 से बढ़कार 85 और आगामी 1 जून से यह संख्या 100 कर दी जायेगी।

 | 

योजना के चेयरमेन बी.एच.बापना ने बताया कि 23 अप्रेल से शहर के दानदाताओं के सहयोग से शुरू की गई इस योजना का लाभ जनता को बराबर मिल रहा है।

येाजना के प्रचार-प्रसार संयोजक डाॅ. एन.के. धींग ने बताया कि योजना के सहयोगी महेन्द्र टाया के निर्देशन में चलायी जा रही इस योजना में प्रतिदिन राणावतों का गुड़ा, जोधा का तालाब, कालोड़ा, वाटी, लखावली-भीलवाड़ा,चोकडीया- नोरा, भुताला, टेर का भीलवाड़ा, पाचवतों की भागल, हीरावतो की भागल, वास भलों का गुड़ा, परायों की भागल, जिनडोली, रामा, ढीकली, वाडा, पालडी, बरोडीया, डाँगियों की हुँदर, कविता, धार, बड़नगा, भैंसड़ा कला, भैंसड़ा खुर्द बेडवास, रकमपुरा, भलों का गुढ़ा, करगेट, भुताला वास, पात्राओं की भागल, चोकड़िया, लखावली, राणावतों का गुड़ा, जोधावतों का तालाब, वाटी मुख्य गांव, फेरनियों का गुड़ा, ढीकली सहित अनेक गांवों में प्रतिदिन 76 टेंकरों से पानी सप्लाई की जा रही है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

धींग ने बताया कि कठार व लोसिंग क्षेत्र से भी पानी के टेंकर की मांग आ रही है जिसे अगले सप्ताह पूरा कर दिया जायेगा। इस प्रोजेक्ट की जिला कलेक्टर व जिला प्रशासन ने सराहना की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News