मुफ्तखोरों की गुंडागर्दी, पब्लिक ने की जमकर धुनाई

शहर के बापूबाजार स्थित बैंक तिराहा के पास पराठे की लॉरी के मालिक से आज सुबह परांठे खाने के बाद रुपए मांगने पर तीन युवकों ने लट्ठ एंव सरियों से मारपीट कर दी।

 | 

मुफ्तखोरों की गुंडागर्दी, पब्लिक ने की जमकर धुनाई

शहर के बापूबाजार स्थित बैंक तिराहा के पास पराठे की लॉरी के मालिक से आज सुबह परांठे खाने के बाद रुपए मांगने पर तीन युवकों ने लट्ठ एंव सरियों से मारपीट कर दी।

इस दौरान क्षेत्र के कुछ अन्य दुकानदार और राह चलते लोग एकत्र हुए, जो लॉरी वाले का बिच-बचाव करने लगे, क्षेत्र के अन्य लोगो के आने से 2 युवक मौके से भाग गए, लेकिन एक बदमाश लोगों के हाथ लग गया, जिसकी लोगों ने जमकर धुनाई कर दी।

जानकारी के अनुसार नेहरु बाजार निवासी देवी सिंह राजपूत पिछले कई समय से बैंक तिराहे के पास पीएनबी बैंक और यूनियन बैंक के बीच स्थित गली में परांठे का ठेला लगता है।

ठेला मालिक देवी सिंह ने बताया कि बुधवार दिन में कुछ लोग उसके ठेले पर आये थे और नाश्ता भी किया था, लेकिन वे लोग बिना पैसा दिए ही जाने लगे, तो सिंह ने उन लोगो से पैसे मांगे। उसको डरा – धमकाकर बाद में वे लोग बिना पैसा दिये ही चले गए।

आज सुबह देवी सिंह के ठेले पर 1 ऑटो रिक्शा में सवार होकर 3 लोग आये और  देवी सिंह के साथ मारपीट करने लग गये, लट्ठ और अन्य हथियारों के वार देवी सिंह जख्मी हो गया और बेहोश हो गया। इस दौरान कई अन्य दुकानदारो के आने से 2 बदमाश भाग गए।

एक आरोपी लोगो के हाथ लग गया, जिसकी लोगो ने जमकर धुनाई की बाद में पुलिस मौके पर पहुँची और मारपीट में घायल हुए लॉरी मालिक और बदमाश को पुलिस ने एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ से आरोपी रामचंद्र ओड का उपचार करवाने के बाद उसे पुलिस सूरजपोल थाने ले गयी।

अक्सर तंग करते है ये लोग – ठेला मालिक ने बताया कि ये लोग अकसर यहाँ पर आकर बिना पैसे दिये नाश्ता करते है, दुकानदार दवारा पैसा मांगने पर ये लोग दुकानदारो के साथ गाली – गलोच और कई बार मारपीट भी कर देते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News