फ्रांसीसी महिला दुष्कर्म केस में आरोपी की जमानत याचिका खारिज
उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र से जुड़ा है मामला
उदयपुर,3 जनवरी 2026 - उदयपुर के बड़गांव थानाक्षेत्र में हाल ही में फ्रांसीसी महिला के साथ हुए कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी की बैल एप्लीकेशन को कोर्ट द्वारा अस्वीकार कर दिया गया।
आरोपी के अधिवक्ता राजेंद्र सिंह हिरन द्वारा एडीजे कोर्ट क्र.सं.2 में 2 जनवरी 2026 को आरोपी पुष्पराज की ओर से 'बैल एप्लीकेशन' लगाई थी और उसपर उनके द्वारा जमानत के बिंदुओं पर बहस भी की गई थी। लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट द्वारा आरोपी की बैल एप्लीकेशन को शनिवार को अस्वीकार कर दी गई।
गौरतलब है की जून 2025 में विवो कंपनी के एडवर्टिसमेंट की शूटिंग के लिए उदयपुर आई फ्रांसीसी महिला ने शूटिंग के टीम शामिल युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ बड़गांव थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया और कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था तब से आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में है और प्रकरण एडीजे कोर्ट क्र.सं.2 में विचारधीन है।