फ्रेशर पार्टी “अभायारम्भ-2019” का आयोजन
गीतांजली डेंटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में “अभायारम्भ- 2019” का आयोजन किया गया| कार्यक्रम की शुरूआत गीतांजली ग्रुप के निदेशक अंकित अग्रवाल, सी.ई.ओ. प्रतीम तम्बोली, डेंटल एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट के प्राचार्य डॉ. निखिल वर्मा, डेंटल स्टाफ एवं पधारे हुए अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वन्दना के साथ हुई।
कार्यक्रम के संयोजक ड़ॉ. मीनल वर्मा एवं डॉ. राखी शर्मा के मार्गदर्शन में विद्याथियों द्वारा सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा, फैशन शो की प्रस्तुतियां दी गयी जिसमे विद्याथियों उनका उत्साह देखते बनता था।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने पर जज के रुप में आये डॉ. दिनेश राव (प्रोफेसर एवं हेड पेसिफिक डेंटल कॉलेज), श्री. कुणाल सिंह (जी.एम. सेल्स मार्केटिंग एच.आर.एच ग्रुप) द्वारा हर्षवर्धन सिंह मिस्टर फ्रेशर तथा प्रेरणा शर्मा मिस फ्रेशर चुनी गई। इस दौरान सभी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष व अध्यापक गण उपस्थित रहे एवं चुने हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।
जी.एम.सी.एच. के सीईओ प्रतीम तम्बोली ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थी जीवन में अनुशासन एवं समय प्रबन्धन पर बल देते हुए कहा कि गीतांजली डेंटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं अत्याधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य को बनाने हेतु अनवरत रूप से कार्यरत हैं और आगे भी करता रहेगा।
