आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पीटल, गोगुन्दा रोड़ में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कई तरह की रंगारंग प्रस्तुतिया पेश का अतिथीयों व अध्यापकों का सम्मान किया व जनहीत के कार्यो के लिए संकल्प लिया।

 | 

उपरोक्त फ्रेशर पार्टी में मिस्टर फ्रेशर छात्र भरत जोशी व मिस फ्रेशर सुश्री निकीता राठौड़ को चुना गया। उपरोक्त फ्रेशर पार्टी में मौजुद माननीय अतिथी गोगुन्दा पुलिस थानाधिकारी श्री हनुमन्त सिंह जी, विशेष अतिथी एन.एच.ए.आई.अधिकारी श्री एस. ए. खान व ग्राम चोरबावड़ी पूर्व सरपंच श्री नाहर सिंह देवड़ा उपस्थित रहे, छात्रों को उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पीटल ग्रामीण आदिवासी क्षैत्र में 60 बेडेड चिकित्सालय के अंतरंग एवं बहीरंग विभाग से आधुनिक संसाधनों से युक्त एवं नेसर्गिक सौन्दर्य से परिपुर्ण क्षैत्र में विश्व स्तरीय आयुवेर्दिक चिकित्सालय का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है और ग्रामीण आदिवासी क्षैत्र के साथ देश विदेश के मरीजों को आयुवेर्दिक चिकित्सा उपलब्ध करा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News