गिट्स में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी का आयोजन द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के वाइस चेयरमेन कपिल अग्रवाल, डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बीएल जांगिड़ एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुई।

 | 

कपिल अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थी जीवन में अनुशासन एवं समय प्रबंधन पर बल देते हुए विद्यार्थियों को इसका पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्याधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से उनके भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु अनवरत रूप से कार्यरत हैं और आगे भी रहेगा।

Download the UT App for more news and information

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राजीव माथुर ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने नाटक, सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा, फैशन शो, व म्यूजिक बैण्ड की प्रस्तुत दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले अनिरुद्ध नायर मिस्टर फ्रेशर तथा लविशा जैन मिस फ्रेशर चुनी गई। कार्यक्रम का संचालन अंजली धाबाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष व अध्यापक गण उपस्थित रहे एवं चुने हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News