होम साइंस कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की संघटक इकाई गृह विज्ञान महाविद्यालय

 | 
होम साइंस कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की संघटक इकाई गृह विज्ञान महाविद्यालय में वर्ष 2017-18 के “फ्रेशर आॅफ द ईयर“ का चुनाव रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डाॅ. शशि जैन ने बताया कि स्नातक वर्ग में अंश व्यास फ्रेशर आॅफ द ईयर, दिव्यांशी सिंह प्रथम रनर अप एवं सहर शेख द्वितीय रनर अप एवं स्नात्कोत्तर वर्ग में वासुप्रिया पाराशर मिस फ्रेशर, कविता भट्ट प्रथम रनर अप एवं इति दूबे द्वितीय रनर अप रहीं। उन्होंने बताया कि मिस फ्रेशर का चुनाव छात्राओं में रचनात्मक प्रवृत्ति, ज्ञान एवं खेलकूद पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर किया गया।

कार्यक्रम के निर्णायक श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती बीना सनाढ्य एवं श्रीमती प्रिया बोस थी। कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय की सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. सुमन औदिच्य ने अतिथियों का स्वागत किया एवं अन्त में क्लब सलाहकार डाॅ. आशा गोदावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री पूजा जोशी एवं सुश्री संगीता भट्ट ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News