गिट्स में फ्रेशर पार्टी रॉयलिस्टा 2017 का आयोजन
गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर में बी.टेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत डायरेक्टर डॉ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ के द्वारा दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वन्दना के साथ हुई

गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर में बी.टेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत डायरेक्टर डॉ. विकास मिश्र व वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ के द्वारा दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वन्दना के साथ हुई।कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राजीव माथुर ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में गीतांजली ग्रुप के वाईस चेयरमेन कपिल अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी, साथ ही उन्होनें छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थी जीवन में अनुशासन एवं समय प्रबन्धन पर बल देते हुए विद्यार्थि को इसका पालन करने का सलाह दी।
उन्होंने कहा कि गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज विद्यार्थि के सर्वांगीण विकास, अत्याधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से उनके सर्वणिम भविष्य को बनाने हेतु अनवरत रूप से कार्यरत हैं और आगे भी करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन अंजली धाबाई द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने नाटक, सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा, फैशन शो, व म्यूजिक बैण्ड की प्रस्तुत दी। दिव्यांक राठौड़ मिस्टर फ्रेशर तथा गौरी श्रीमाली मिस फ्रेशर चुनी गई।
इस अवसर पर कॉलेज पुस्तिका ‘‘गितांकृति 2017 का विमोचन हुआ। इस दौरान सभी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष व अध्यापक गण उपस्थित रहे एवं चुने हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।