हास्य नाट्य समारोह 28 से
राजस्थान संगीत अकादमी जोधपुर, भारतीय लोक कला मण्डल उदयपुर एवं दी परफॉरमर्स उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में हास्य नाट्य समारोह का आयोजन 28 से 30 सितम्बर तक भारतीय लोककला मण्डल के मुक्ताकाशी रंगमंच पर प्रतिदिन 7.30 बजे आयोजित किया जाएगा।

भारतीय लोक कला मण्डल के मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि समारोह के उद्घाटन अवसर पर राजस्थान के वरिष्ठ लेखक एवं नाट्य निर्देशक जयरुप जीवन द्वारा निर्देशित नाटक ”नीम हकीम” का मंचन किया जाएगा।
इस दिन डॉ. अर्जुन देव चारण अध्यक्ष राजस्थान संगीत नाटक अकादमी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
समारोह के दूसरे दिन 29 सितम्बर को युवा लेखक एवं नाट्य निर्देशन तपन भट्ट द्वारा निर्देशित नाटक ‘वेलेन्टाइन डे’ का मंचन जयपुर की वीणा पाणी संस्था द्वारा किया जाएगा। समारोह के समापन अवसर पर आनन्द आचार्य द्वारा लिखित एवं राम सहाय हर्ष द्वारा निर्देशित नाटक ”तिल का ताड” का मंचन संकल्प नाट्य समिति बीकानेर द्वारा किया जाएगा।
दी परफॉरमर्स की अध्यक्ष श्रीमती अनुकम्पा लईक ने बताया कि समारोह के माध्यम से उदयपुर के नाट्य प्रेमियों सुरुचिपूर्ण नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से रंगमंच से जो$डने का प्रयास होगा तथा समारोह में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।