राखी उत्सव रोजगार प्रदर्शनी 2 से

शगुन सेवा संस्था की महिला शाखा शगुन इन्टरनेशनल क्लब द्वारा आगामी 2 से 4 अगस्त तक शगुन राखी उत्सव रोजगार प्रदर्शनी सहेली मार्ग स्थित लेकवे एस्टेट में लगायी जाएगी।

 | 
राखी उत्सव रोजगार प्रदर्शनी 2 से

शगुन सेवा संस्था की महिला शाखा शगुन इन्टरनेशनल क्लब द्वारा आगामी 2 से 4 अगस्त तक शगुन राखी उत्सव रोजगार प्रदर्शनी सहेली मार्ग स्थित लेकवे एस्टेट में लगायी जाएगी।

संस्था की अध्यक्षा सीमा भण्डारी ने बताया कि इसमें सभी तरह की साड़ियाँ, सूट, कुर्ती ,ज्वैलरी एवं अन्य प्रकार के उत्पाद सहित कलकत्ता की राखियां, बीकानेरी व जोधपुरी लहरिये एक ही छत के नीचे सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे। प्रदर्शनी में प्रथम पांच महिलाओं ग्राहकों को आकर्षक उपहार भी दिये जाऐंगें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News