Tata से Maruti तक, अगले 12 महीनों में लॉन्च हो सकती हैं ये 4 नई Electric Cars

 | 
Tata से Maruti तक, अगले 12 महीनों में लॉन्च हो सकती हैं ये 4 नई Electric Cars

Udaipur Times, Automobile News : भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए Tata Motors, MG और Maruti Suzuki अगले कुछ महीनों में कई नए EV मॉडल लाने की तैयारी में हैं। इनमें बड़ी SUV से लेकर इलेक्ट्रिक MPV तक शामिल हैं।

MG की नई Hector Tomahawk 26 अगस्त तक होगी लांच

MG की नई Hector Tomahawk को 26 अगस्त को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें करीब 56.7kWh बैटरी और लगभग 500 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। बाद में इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी आने की संभावना है।

Tata से Maruti तक, अगले 12 महीनों में लॉन्च हो सकती हैं ये 4 नई Electric Cars

Tata की नई लांच Tigor EV के बारे में जाने 

Tata Motors इस साल के अंत तक नई Tigor EV पेश कर सकती है। इसमें नए हेडलैंप, बंपर, फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड डैशबोर्ड जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इसके पावरट्रेन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। साथ ही Tata की बड़ी SUV Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन भी जल्द बाजार में आ सकता है। इसे Harrier EV की तरह अलग-अलग बैटरी और ड्राइव कॉन्फिगरेशन में पेश किए जाने की संभावना है। इसकी रेंज करीब 600 किलोमीटर तक हो सकती है।

Tata से Maruti तक, अगले 12 महीनों में लॉन्च हो सकती हैं ये 4 नई Electric Cars
 
Maruti Suzuki जल्द करेगी Maruti YMC लॉन्च 

Maruti Suzuki अगले साल की पहली छमाही में YMC कोडनेम वाली इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च कर सकती है। यह SUV जैसे डिजाइन के साथ आएगी और Kia Carens Clavis EV को टक्कर दे सकती है। इसकी रेंज करीब 500 किलोमीटर होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार और तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि, इन मॉडलों की कीमत, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Tata से Maruti तक, अगले 12 महीनों में लॉन्च हो सकती हैं ये 4 नई Electric Cars

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News