गांव से सेना तक... राजस्थान के लाल ने बढ़ाया देश का मान, डॉ. सिद्धार्थ बाजिया बने भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी
Udaipur Times, Rajasthan News : कहते है की जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन सफल जरूर होते है आज हम इसी मेहनत के नतीजे अफसर बनने वाले डीडवाना-कुचामन जिले के बेटे की कहानी आपको बताने वाले है। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के बीजापुरा गांव के होनहार युवा डॉ. सिद्धार्थ बाजिया ने भारतीय सेना में कमीशंड मेडिकल ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। AFMC पुणे की पासिंग आउट परेड एवं कमीशन सेरेमनी में उन्हें भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। उनकी पहली नियुक्ति कमांड हॉस्पिटल, उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में हुई है।
NEET में उत्कृष्ट रैंक से सफलता हासिल कर AFMC में प्रवेश लेने वाले डॉ. सिद्धार्थ पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल रहे। कॉलेज बास्केटबॉल टीम के कप्तान के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
जीवन की सबसे कठिन घड़ी तब आई जब पढ़ाई के दौरान उनकी मां का निधन हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपने संकल्प, अनुशासन और मेहनत से मां का सपना पूरा कर देश सेवा का मार्ग चुना।
डॉ. सिद्धार्थ की यह उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे डीडवाना-कुचामन जिले और राजस्थान के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
