हरियाणा में किस तारीख से होगी बारिश ? देखें नई मौसम रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में किस तारीख से होगी बारिश ? देखें नई मौसम रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather, हिसार : मानसून की विदाई के बाद हरियाणा NCR-दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान में बना प्रति चक्रवाती सर्कुलेशन कमजोर पड़ने और बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणाली के प्रभाव से पश्चिमी शुष्क हवाओं की जगह दक्षिण-पूर्वी नमी वाली हवाएं चल रही हैं। 

इससे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीच-बीच में आंशिक बादल छाने से भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर और उदयपुर समेत अन्य क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। 

उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना गहरा दबाव भी धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसके साथ मध्य क्षोभ मंडलीय स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ के रूप में टर्फ सक्रिय है। 

डा. चंद्रमोहन के अनुसार 25 सितंबर की रात नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 25 और 26 सितंबर को हरियाणा में बादलों की आवाजाही रहेगी।

26 सितंबर पूर्णिमा की रात्रि से 29 सितंबर तक हरियाणा दिल्ली NCR चंडीगढ़ व इनके आस पास कहीं कहीं मेघगर्जन व तेज हवाओ के साथ बारिश की संभावना है

30 सितंबर से 08 अक्टूबर तक पछुवा हवा चलने की संभावना है। रात के समय वनस्पति आदि पर ओस गिरने की संभावना है।

05 से 10 अक्टूबर के बीच कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News