महकते-खिलखिलाते फूलों ने दी वर्ष 2018 को विदाई

महकते-खिलखिलाते फूलों ने दी वर्ष 2018 को विदाई

एक ओर विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील, झील के किनारे रंग-बिरंगे खिलखिलाते-महकते फूल, फूलों के बीच लगे आकर्षक झूले देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे यहां सावन का महीना चल रहा हो। यह दृश्य है जिला प्रशासन की ओर से नगर विकास प्रन्यास के सहयोग से फतहसागर की पाल पर आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का। वर्ष 2018 के अंतिम दिन सोमवार को पाल पर घूमने आए देशी-विदेशी पर्यटकों सहित शहवासियों ने महकते फूलों के साथ वर्ष 2018 को विदाई दी।

यूआईटी सचिव उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि यूआईटी, नगर निगम सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थाओं एवं नर्सरियों की ओर से प्रदर्शित की गई विभिन्न देशी-विदेशी फ्लावर्स प्रजातियों सहित अन्य उत्पादों एवं आकर्षक डिजाइन्स ने हर व्यक्ति को प्रभावित किया है। सोमवार को अधिकतर विद्यालय, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं में शीतकालीन अवकाश का अंतिम दिन होने से लोग परिवार सहित प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचें।

सुगंधित फूलों के बीच झूले का आनंद

महकते-खिलखिलाते फूलों ने दी वर्ष 2018 को विदाई

प्रदर्शनी के दौरान श्रीनाथ टेन्ट एवं डेकोरेटर्स एवं दी डेट डिजाइन की ओर से लगाई गई सुसज्जित फूलों और कलरफुल डेकोरेट फ्लाॅवर पाॅट्स एवं आकर्षक डिजाइन के बीच लगा झूला सभी को रास आ रहा है। हर वर्ग का व्यक्ति इस झूले में फोटो खिचवाने को लेकर उत्साहित है।

रामा गांव के बच्चों ने देखी प्रदर्शनी

महकते-खिलखिलाते फूलों ने दी वर्ष 2018 को विदाई

उदयपुर शहर के साथ आस-पास के ग्रामीण परिवेश में निवासरत लोगों में भी प्रदर्शनी को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई। जिले के बड़गांव पंचायत समिति के रामा गांव में संचालित लक्ष्य काॅचिंग क्लासेस के विद्यार्थियों ने शिक्षक हिम्मत रावल के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और फूलों के संग फोटोग्राफी भी की।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

विद्यार्थियों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ भी फोटो खिचवाया एव स्वयं इस संदेश से प्रेरित होकर आमजन को भी जागरूक करने की बात कही।

महकते-खिलखिलाते फूलों ने दी वर्ष 2018 को विदाई

प्रकृति की असीम कृपा है इस शहर पर

प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान फतहसागर की पाल पर लगी बैंच पर बैठे दो वरिष्ठ नागरिक इस पुष्प प्रदर्शनी एवं शहर के सौंदर्य को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने बताया कि प्रकृति की असीम कृपा है इस शहर पर। अरावली की गोद में स्थापित इस शहर का प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सौंदर्य यहां आने वाले हर व्यक्ति को अभिभूत कर देता है। उन्होंने बताया कि वर्ष के अंतिम सप्ताह में आयोजित यह प्रदर्शनी शहर के स्वरूप को और अधिक निखारने का काम करती है।

महकते-खिलखिलाते फूलों ने दी वर्ष 2018 को विदाई

ग्रीनवाॅल एवं रूफ टाॅप आर्गेनिक सब्जियां

अहमदाबाद की ग्रीन एण्ड ग्रोज द्वारा ग्रीनवाॅल एवं रूफ टाॅप आर्गेनिक सब्जियों का प्रदर्शन आमजन द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों द्वारा आवश्यकतानुसार इन आर्गेनिक सब्जियां के साथ फलदार-फूलदार पौधों की खरीददारी भी की जा रही है। यह प्रदर्शनी आगामी 3 जनवरी तक आमजन के अवलोकनार्थ निःशुल्क खुली रहेगी।

मायानगरी के बाशिन्दों ने बताया लाजवाब

महकते-खिलखिलाते फूलों ने दी वर्ष 2018 को विदाई महकते-खिलखिलाते फूलों ने दी वर्ष 2018 को विदाई

मायानगरी मुम्बई से उदयपुर में थर्टी फर्स्ट एवं नववर्ष मनाने आए रवि काबरा, कविश शाह, सना शाह, अमृता शाह व नीरव शाह ने फ्लावर शो को लाजवाब बताया। उन्होंने कहा कि यह शहर वास्तव में बहुत खुबसूरत है और ऐसा फ्लावर शो हमने पहली बार देखा है जहां तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल माहौल को कलरफुल बना रहे है। उन्होंने फ्लावर्स को दोस्ती का प्रतीक बताते हुए सभी को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी।

महकते-खिलखिलाते फूलों ने दी वर्ष 2018 को विदाई

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal