कल बैंको की पूर्ण हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के संयोजक डी के जैन ने बताया की नगर की सभी बैंकों के समस्त कर्मचारी और अधिकारीयों न

 | 

कल बैंको की पूर्ण हड़ताल

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन ने कल बैंक की पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया है जिसकी वजह से से शहर के सभी बैंको का कामकाज प्रभावित रहेगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के संयोजक डी के जैन ने बताया की नगर की सभी बैंकों के समस्त कर्मचारी और अधिकारीयों ने देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के आपसी विलय, डूबत ऋणों की वसूली, 11वे वेतन समझौते को शीघ्र लागू करने एवं अन्य मांगो को लेकर पूर्ण हड़ताल करेंगे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

डी के जैन ने बताया की बैंक कर्मचारी कल सुबह 11 बजे टाउन हॉल स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समक्ष इकठ्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे एवं सभा का भी आयोजन करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News