जीवदया हेतु कोष स्थापित
आदिनाथ मानव कल्याण समिति की बैठक संस्थापक सुधर्म सागर महाराज के सानिध्य तथा संरक्षक राजनाथ सिंघल की अध्यक्षता में कविता स्थित महावीर धाम में आयोजित की गई।

आदिनाथ मानव कल्याण समिति की बैठक संस्थापक सुधर्म सागर महाराज के सानिध्य तथा संरक्षक राजनाथ सिंघल की अध्यक्षता में कविता स्थित महावीर धाम में आयोजित की गई।
समिति के उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि बैठक में नूतन कार्यकारिणी ने जीवदया हेतु कोष स्थापित किये जाने की घोषणा की। जिसमें सभी ने आर्थिक सहयेाग कर एक गौशाला का शुभारम्भ किया। बैठक में वर्ष भर आने वाले संतो की सेवा, आश्रम के रख रखाव आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष फतहसिंह मेहता, उपाध्यक्ष विमल शर्मा, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह मेहता, सचिव आनन्दी बाई, सह सचिव हेमन्त पालीवाल और कार्यकारिणी सदस्य जयकिशन चौबे ने बैठक में भाग लिया। समिति की आगामी बैठक 11 अप्रेल को अलका होटल रोड़ स्थित थोब की बाड़ी में आयोजित की जाएगी।