समारोह में उत्पाती छात्रों की धुनाई
कॉलेज के वार्षिक समारोह में नारेबाजी व उत्पात मचाना आज सुबह दो छात्रों को महंगा पड़ गया, जब कार्यक्रम के कार्यकर्ताओ ने दो छात्रों कि धुनाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
कॉलेज के वार्षिक समारोह में नारेबाजी व उत्पात मचाना आज सुबह दो छात्रों को महंगा पड़ गया, जब कार्यक्रम के कार्यकर्ताओ ने दो छात्रों कि धुनाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी अनुसार आज सुबह मोहनलाल सुखाडिया विश्वविधालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविध्यालय के छात्रसंघ द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह ‘झनकार-2012’ के शुभारम्भ के दौरान स्थानीय छात्र नदीम खान, राजेन्द्र सालवी तथा इनके अन्य साथी कॉलेज के खिलाफ नारेबाजी व उत्पात मचा रहे थे, कार्यकर्ताओ द्वारा टोकने पर छात्र में हाथापाई हो गई, मौके पर पहुचे कॉलेज प्रशासन ने मध्यस्ता कर दोनों छात्रों को पुलिस के हवाले किया।
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविधालय पुलिस चोकी प्रभारी चेल सिंह ने बताया कि दोनों छात्रों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का मामला दर्ज करवाया है।