बैठने एंव अध्ययन के लिए स्कूल में फर्नीचर भेंट

रोटरी क्लब एलीट उदयपुर द्वारा शोभागपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बैठने एंव अध्ययन के लिए डेस्क एवं चेयर के 20 सेट भेंट किये। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शोभागपुरा सरपंच कविता जोशी थी।

 | 

क्लब अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने बताया कि रोटरी टीच अभियान के हैप्पी स्कूल कार्यक्रम के तहत गोद लिए हुए उपरोक्त स्कूल अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए कमलेश तलेसरा की ओर से डेस्क व चेयर के 20 सेट भेंट किये गए। उन्होंने बताया कि पूर्व में यहां क्लब द्वारा अभ्यास पुस्तिकाओं एवं स्टेशनरी किट्स का भी वितरण के साथ ही सघन वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि योजना बना कर सम्पूर्ण बिद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

मुख्य अतिथि सरपंच कविता जोशी ने भी विद्वालय में सरकार की ओर से टॉयलेट ब्लाक बनवाने का आश्वासन दिया। विद्यालय प्राचार्य अमिता भानावत ने क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब सदस्यों रो.आर के सिंह, आशीष चोरडिया, पुनीत सक्सेना, हिमांशु जैन, कमलेश व साधना तलेसरा, अजय लोढ़ा,पूनम लोढ़ा, मनीष व विजयलक्ष्मी गलुण्डिया एवं रमेश मोदी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News