फ्यूज़ राजस्थान में लगी लोक गीतों और माण्ड की झड़ी

यहां शिल्पग्राम के उद्घाटन अवसर पर शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी रंगमंच पर ‘‘फ्यूज़’’ में लोक गायकी के साथ शास्त्रीय और वाद्य यंत्रों का युग्म उत्कृष्ट ढंग से देखने को मिला। राजस्थान की गायक जाति लंगा मांगणियार द्वारा गाये जाने वाले गीतों को लोक, शास्त्रीय पुट के साथ बखूबी से पेश किया गया। डाॅ. प्रेम भण्डारी द्वारा परिकल्पित इस रचना में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आधुनिक वाद्य यंत्र आक्टोपेड आदि का फ्यूजन श्रवणीय बन सका वहीं लोक और शास्त्रीय गायकों ने उत्कृष्ट सामंजस्य के साथ राजस्थानी लोक गीतों पर सुर साधे।

 | 

इस अवसर पर ओडिशा के देवी मंदिरों में किया जाने वाला गोटीपुवा नृत्य दर्शकों के लिये रोमांचकारी प्रस्तुति रही। नन्हे बाल कलाकारों ने आकर्षक संरचनाएं बनाते हुए अपनी दैहिक लोच का बेहतरीन तार तम्य गायन और लयकारी के साथ बनाया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

मणिपुर का लाय हरोबा वहां की संकीर्तन परंपरा का वाहक बन सका। कार्यक्रम में हरियाणा का घूमर नृत्य सुंदर प्रस्तुति बन सका जिसमें पुरूषों ने महिलाओं को रिझाने के लिये कई प्रलोभन दिये।

फ्यूज़ राजस्थान में लगी लोक गीतों और माण्ड की झड़ी

कार्यक्रम में बाउल गायन, गुजरात का ढाल तलवार व पश्चिम बंगाल का नटुवा नृत्य उत्कृष्ट प्रस्तुति बन सका। इसके अलावा कार्यक्रम में अन्य लोककला प्रस्तुतियाँ भी हुई जिसे निहारने दर्शक देर तक जमे रहे।

फ्यूज़ राजस्थान में लगी लोक गीतों और माण्ड की झड़ी

इससे पूर्व दोपहर में उत्सव का हाट बाजार प्रारम्भ होते ही बड़ी संख्या में लोग शिल्पग्राम उत्सव व हाट बाजार को टटोलने पहुंच गये व मेले का आनन्द उठाया।

फ्यूज़ राजस्थान में लगी लोक गीतों और माण्ड की झड़ी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News