ह्यूमन माइक्रोबायोम आधारित होगी भविष्य की चिकित्सा – प्रो. एच. डी. कुमार

ह्यूमन माइक्रोबायोम आधारित होगी भविष्य की चिकित्सा – प्रो. एच. डी. कुमार

आज भूपाल नोबल्स फार्मेसी महाविद्यालय के तत्वावधान में कुम्भा सभागार में ‘हयुमन माक्रोबायोम’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष यशवंत सिंह मदारा, प्रबन्ध निदेषक डॉ. निरंजन नारायण सिंह खोड़, संयुक्त सचिव पदम् सिंह पाखण्ड़, मुख्य वक्ता प्रो. एच. डी. कुमार ने दीप प्रज्जवलन कर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एस. राणावत ने संस्था का परिचय देते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

डॉ. जी. पी. बिसारिया ने मुख्य वक्ता, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रो. एच. डी. कुमार के शैक्षणिक जीवन क उपलब्धियों से परिचय कराया। इस मौके पर प्रो. कुमार ने कहा कि मानव शरीर में 100 ट्रिलियन जीवाणु होते हैं जो कि एक मानव की कोशिकाओं से 10 गुना है। इन सब में से कुछ मानव के लिये लाभदायक एवं कुछ बीमारियों के कारक होते हैं। शरीर में माइक्रोबायोम का असंतुलन रोग का कारक होता है। भविष्य में इन माइक्रोबायोम एवं शरीर की जीन स्तरीय अन्तर क्रियाओं का अध्ययन एवं परिणाम आधुनिक चिकित्सा को नई दिशा देगा। इनमें से बहुत से बैक्टीरिया की कमी एवं अधिकता से एलर्जी, केंसर, मधुमेह जैसी घातक बीमारियाँ हो सकती हैं। अतः इन माइक्रोबायोम में संतुलन बनाये रखना स्वास्थ्य की कुंजी है।

कार्यक्रम के अन्त में यषवन्त सिंह मदारा ने मुख्य वक्ता डॉ. कुमार को शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया।

धन्यवाद की रस्म डॉ. एस.एस. सिसोदिया, विभागाध्यक्ष, फार्मोकॉलोजी ने अदा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वाई.एस. सांरगदेवोत, विभागाध्यक्ष फार्मोकॉगनोसी एवं डॉ. जयसिंह वाघेला, रीडर ने किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags