देश की इस जगह को गांधी जी ने कहा था ‘मिनी स्विट्जरलैंड’? जाने इसकी वजह

 | 
देश की इस जगह को गांधी जी ने कहा था ‘मिनी स्विट्जरलैंड’? जाने इसकी वजह 

Udaipur Times, GK Question : क्या आप जानते है की भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो खूबसूरती के मामले में कई देशों को टक्कर देते है। जानकारी के अनुसार देश में कई जगह ऐसी है जो आपको घूमने के लिए विदेशों से भी याद माँ देती है। देश में उत्तराखंड में स्थित कई ऐसी जगहें है, जहां लोग और कॉलेज छात्र हर साल पहाड़ों की सुंदरता का आनंद लेने जाते है।

क्या आप जानते है देश में ऐसी बेहद खूबसूरत जगह उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भी स्थित है, जिसे हम 'कौसानी' के नाम से जानते हैं। GK Question

कौसानी की बेहतरीन सुंदरता से काफी ज्यादा खुश होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसे ‘भारत का मिनी स्विट्जरलैंड’ का नाम दिया। आइए जानते है इसके नाम को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहने के पीछे का कारण GK Question

कनेक्शन

जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी साल 1929 में उत्तराखंड के दौरे पर थे। गांधी जी आराम करने के लिए कुछ दिन कौसानी नाम की जगह पर रूके थे। वह वहां केवल दो दिन रुकना चाहते थे। लेकिन कौसानी की शांति, साफ हवा और हिमालय की चोटियों की खूबसूरती को देखकर गांधी जी वहां करीब पूरे 14 दिनों के लिए रुक गए थे। GK Question

‘भारत का स्विट्जरलैंड’ क्यो कहा?  

कौसानी की खूबसूरती और शांति को देखते हुए गांधी ने आश्रम में प्रवास के दौरान अपनी एक किताब लिखी, जिसका नाम 'अनासक्ति योग' रखा था। जानकारी के अनुसार उस किताब में गांधी ने वहां के पहाड़ों की तुलना स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों से की है। GK Question

कौसानी समुद्र तल से लगभग 1890 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक शांत हिल स्टेशन है। 

कौसानी से त्रिशूल, नंदा देवी और पंचचूली जैसी हिमालय की विशाल और बर्फ से ढकी चोटियों का 350 KM लंबा स्पष्ट नजारा दिखाई देता है। GK Question

कौसानी में सुबह और शाम के समय जब सूरज की किरणें बर्फ से ढकी चोटियों पर पड़ती हैं, तो ऐसा लगता है, जैसे पहाड़ सोने के हो गए हों।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News