धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, मंदिरो में दर्शन को उमड़े भक्त
उदयपुर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष पर आज अल सुबह से ही बोहरा गणेश जी के मंदिरों में दर्शनो के लिए लम्बी-लम्बी कतारे लगी रही। इस दौरान बोहरा गणेश जी के मंदिर परिसर से लेकर चौराहे तक दिन भर मेला लगता है। साढ़े पांच सौ वर्ष प्राचीन इस मंदिर में सुबह 4 बजे से दर्शनों के लिए भक्त यहां कतारो में ल

उदयपुर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष पर आज अल सुबह से ही बोहरा गणेश जी के मंदिरों में दर्शनो के लिए लम्बी-लम्बी कतारे लगी रही। इस दौरान बोहरा गणेश जी के मंदिर परिसर से लेकर चौराहे तक दिन भर मेला लगता है। साढ़े पांच सौ वर्ष प्राचीन इस मंदिर में सुबह 4 बजे से दर्शनों के लिए भक्त यहां कतारो में लगे रहे।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान को विशेष भोग भी धराया गया और भक्तों की ओर से विशेष पूजा अनुष्ठान भी किये गए। शहर के अन्य गणेश मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की तांता लगा। इस दौरान शुभ मुहूर्त में विशेष पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश को स्वर्ण आंगी भी धराई गयी। इस अवसर पर शहर के दूधिया गणेशजी, जाड़ा गणेशजी चांदपोल, पाला गणेशजी, मावा गणेशजी सहित छोटे- बड़े सभी गणेश मंदिरों में विशेष पूजा और अनुष्ठानों का दौर जारी है। आज दिनभर सभी श्री गणेश मंदिरों में भक्तों का मजमा लगा रहा।
वहीं शहरवासियों के श्रद्धा और अटूट आस्था के केंद्र भगवान गणेश के मंदिर में भी दिनभर भक्तो की रेलमपेल रही। श्रद्धालु दिनभर भगवान के दर्शन कर अपनी मनोकामना की पूर्ति करेंगे। वही सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस की ओर से मंदिर के बाहर सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त किए गए।