हंसमुख गजानंदजी मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव
हर वर्ष की भंति इस वर्ष भी भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर शुक्रवार 29 अगस्त को नाइयों की तलाई स्थित हंसमुख गजानंदजी मंदिर में गणेश चतुर्थी का महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मंदिर के पुजारी छोगालाल वारी ने बताया कि गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेशजी […]
| Aug 28, 2014, 17:30 IST
हर वर्ष की भंति इस वर्ष भी भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर शुक्रवार 29 अगस्त को नाइयों की तलाई स्थित हंसमुख गजानंदजी मंदिर में गणेश चतुर्थी का महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी छोगालाल वारी ने बताया कि गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेशजी को स्वर्ण वर्क की आंगी धराई जायेगी। शाम 7.30 बजे भव्य आरती होगी। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।
