माउण्ट व्यू स्कूल में मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

माउण्ट व्यू स्कूल में गणेश चतुर्थी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वन्दना के साथ किया गया।

 | 
माउण्ट व्यू स्कूल में मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

माउण्ट व्यू स्कूल में गणेश चतुर्थी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वन्दना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निर्देशक लोकेश चौधरी एवं भावना चौधरी रहे। सभी ने मिलकर गणेश पूजन किया व आरती गाई।

विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को गणेश पूजन से सम्बन्धित कहानी बताई। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News