शहर में गणेशोत्सव की धूम
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पुरे शहर के हर चौराहे पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित है, उसमें से एक सूरजपोल चौराहे पर हिन्दू महासेना गणेश महोत्सव समिति द्वारा महोत्सव पर 10 दिनों का भगवान कृष्ण के जीवन काल पर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमें कल मीरा बाई के भक्ति चरित्र को छोटे बच्चो ने नाटक के रूप में प्रदर्शित किया।

हिन्दू महासेना गणेश महोत्सव समिति द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए वृन्दावन से ओम प्रकाश ब्रजवासी रासलीला व रामलीला मंडली को बुलाया है जो की करीब 30 वर्षो से भारत के कई हिस्सों में रासलीला व रामलीला पर नाटक प्रस्तुत कर चुकी है।
हिन्दू महासेना गणेश महोत्सव समिति समिति के संयोजक मन श्याम बाबा (गणेश टेकरी नाथद्वारा) ने कहा कि, गणेश महोत्सव का आयोजन सूरजपोल पर करीब 8 वर्षो से किया जा रहा है और हर वर्ष अलग-अलग तरीके से गणेश महोत्सव को मानते आ रहे हैं और आगे भी मानते रहेंगे।
नाटकों का दौर 9 सितम्बर से शुरू हो गया था, जिसमें कृष्ण जन्मोत्सव, पूतना वध एवं नंदोत्सव, ब्रज प्रसिद्ध माखन चोर,कल मीरा बाई के भक्ति चरित्र का आयोजन हो चुका है।
आयोजित होने वाले कार्यक्रम
13 सितम्बर-राधा अष्टमी के दिन रुक्मणि मंगल, 14 सितम्बर- कलिदय नागनाथ, 15 सितम्बर जालन्धर तुलसी सालिग राम विवाह,16 सितम्बर-कंश वध चरित्र, 17 सितम्बर-सुदामा चरित्र, 18 सितम्बर- राज हरीश चन्द्र आयोजित होंगे।