ग्यारह बाइक समेत आठ बाइक चोरों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा

शहर में बढ़ रही लगातार बाइक चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस ने चालानशुदा अपराधियों और संदिग्ध उचक्कों पर नज़र रखने के मक़सद से की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने तीन मोटर बाइक पर सवार आठ संदिग्ध लोगो से पूछताछ के दौरान गाड़ियों के कागज़ात नहीं पाए जाने और संदिग्धों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्ती से पूछा जाने पर बाइक चोरी का राज़ खुला।

 | 

भूपालपुरा थानाधिकारी हरेंद्र सिंह सौदा ने बताया की स्पेशल टीम प्रभारी गोवर्धन सिंह भाटी, उप निरीक्षक रमेश चंद्र, हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह, राजेश मेहता, कांस्टेबल योगेश कुमार, प्रह्लाद, यशपाल, अनिल, सलीम और भारत की टीम ने उक्त गिरोह को दबोच कर उनके कब्ज़े ग्यारह दुपहिया वाहन ज़ब्त किये है।

ग्यारह बाइक समेत आठ बाइक चोरों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा

आरोपियों के कब्ज़े से बरामद चोरी की बाइक्स

गिरफ्तारशुदा आरोपियों की पहचान राजेश पिता कन्हैयालाल दरजी निवासी नीमच (मध्यप्रदेश) हाल सवीना उदयपुर, दीपक पिता ज्ञानचंद सिंधी बिलोची निवासी गोवर्धन विलास उदयपुर, दीपक सिंधी उर्फ़ छोटा पिता हरीश राजानी निवासी गोवर्धन विलास उदयपुर, महेंद्र दरजी पिता नाथूलाल निवासी झल्लारा, सुरेश दरजी पिता नाथूलाल निवासी झल्लारा, धनराज मीणा पिता पेमा मीणा निवासी सलूम्बर, निर्मल उर्फ़ पप्पू परमार पिता नानजी परमार निवासी खेरवाड़ा एवं फारुख उर्फ़ राजू पिता इक़बाल खान निवासी टीडी के रूप में की गई है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उक्त आरोपी पूर्व में भी चोरी चकारी, मारपीट आदि प्रकरणो में लिप्त पाए गए है। पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News