शादी में लिफाफों भरा बैग चोरी करने वाली गैंग की महिला और युवक गिरफ्तार
बसंत पचमी पर चल रहे शादियों के सीज़न में मैरिज गार्डन और वैवाहिक स्थल से गहने वगैरह चोरी के मामले तो सामने आते रहते है लेकिन कोई गिफ्ट और शगुन के तौर पर आये लिफाफों भरे बैग पर ही हाथ साफ कर हो जाये ऐसा कम ही सुनने में आता है। ऐसा ही एक मामला 7 तारीख क

बसंत पचमी पर चल रहे शादियों के सीज़न में मैरिज गार्डन और वैवाहिक स्थल से गहने वगैरह चोरी के मामले तो सामने आते रहते है लेकिन कोई गिफ्ट और शगुन के तौर पर आये लिफाफों भरे बैग पर ही हाथ साफ कर हो जाये ऐसा कम ही सुनने में आता है। ऐसा ही एक मामला 7 तारीख को तिरुपति विहार पुला स्थित विंटेज मैरिज गार्डन में घटित हुआ।
दरअसल विंटेज मैरिज गार्डन में दिव्य ज्योति अपार्टमेंट में रहने वाले रमेश लोढ़ा के बेटे की शादी का रिसेप्शन चल रहा था। करीब पौने दस बजे खाने के कार्यक्रम के दौरान लोढ़ा साहब ने लिफाफों भरा बैग वेलकम लॉबी पर रखा तभी एक 18-20 के लड़का आया और बैग उठाकर चलता बना। लोढ़ा साहब ने सुखेर थाने ने रिपोर्ट दी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस पर सुखेर पुलिस ने तलाश कर अभियुक्तों को खोज निकाला। पुलिस ने इस मामले में बीस वर्षीय राज उर्फ़ राजकुमार पिता प्रह्लाद सांसी निवासी गुलखेड़ी जाटखेड़ी पचोर जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) और तीस वर्षीया लक्ष्मी पत्नी एरुड़ा सांसी निवासी गुलखेड़ी जाटखेड़ी पचोर जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनसे इसी प्रकार के अन्य मामलो में पूछताछ कर रही है।