गणगौर नृत्य से गणगौर महोत्सव का समापन
राजपूत महासभा संस्थान के महिला संगठन द्वारा चार दिवसीय गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिला संगठन की अध्यक्षा सरस्वती देवी तंवर के नेतृत्व में महिलाओं ने मंदिर में गणगौर के गीत गाए और पूजा-अर्चना की।
| Apr 17, 2013, 20:14 IST
राजपूत महासभा संस्थान के महिला संगठन द्वारा चार दिवसीय गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिला संगठन की अध्यक्षा सरस्वती देवी तंवर के नेतृत्व में महिलाओं ने मंदिर में गणगौर के गीत गाए और पूजा-अर्चना की।
पारम्परिक रीति-रिवाज से गणगौर पर्व का समापन किया गया। इस अवसर पर समाज की ललिता यदुवंशी, सुनिता भाटी, रूकमणी देवी, मानू कंवर सहित अनेक महिलाओं ने गणगौर के पारम्परिक गीतों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने गणगौर नृत्य भी किया।