देवेन्द्र महिला संस्थान में मना गणगौर उत्सव

देवेन्द्र महिला संस्थान में मना गणगौर उत्सव

उदयपुर 5 अप्रेल 2019 श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान में आज गणगौर उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान की अध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी ने बताया कि उत्सव में 20 महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलायें 16 श्रृगांर कर उत्सव में पहुंची, जहाँ उनके लिये विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की गई। कार्यक्रम की निर्णायक पुष्पा कोठारी थी।

मंत्री ममता रांका ने बताया कि सभी महिलाओं ने तीन प्रकार के राउण्ड में भाग लिया। प्रथम राउण्ड में महलाओं ने परिचय दिय। द्वितीय टेलेंट राउंड में महिलाओं ने निर्णायक के प्रश्नो के उत्तर देकर अपनी वाकपटुता का परिचय दिया। अंतिम राउण्ड में दिये गये प्रश्नों के आधार पर गणगौर प्रथम प्रतिभा पगारिया, द्वितीय विजयलक्ष्मी सामर तथा तृतीय ट्विंकल रही।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

प्रारम्भ में ममता रांका ने मंगलाचरण प्रस्तुत की। समारोह में मौजूद जैन काॅन्फ्रेन्स के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मधु खमसेरा, ललिता बापना को जैन धर्म परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने पर, प्रेम नाहर व मंजू बापना का नेशनल बेडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले कर विजयी होने पर आज सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश खमेसरा ने किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal