हरियाणा में दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में चली अंधाधुंध गोलियां, गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

 | 
हरियाणा में दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में चली अंधाधुंध गोलियां, गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में वीरवार दोपहर को करीब पौने तीन बजे के उस समय हिसार अदालत परिसर में सब जगह दहशत फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चला कर थुराना गांव निवासी गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने विनोद काणा को निशाना बनाकर नजदीक से गोलियां बरसाईं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि हमलावर कुख्यात पानू गैंग से जुड़े हो सकते हैं। Haryana News

हरियाणा में दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में चली अंधाधुंध गोलियां

खबरों की माने तो पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक जिले के सभी नाकों पर वायरलेस मैसेज भेजकर पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अदालत परिसर के प्रवेश द्वारों और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News