एमजी में मनाया गया गरबा महोत्सव
नवरात्री महोत्सव के दौर में आज मीरा कन्या महाविद्यालय की ओर से मीरा कन्या इंडोर स्टेडियम में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह के साथ करीब 300 छात्राओ ने भाग लिया।
नवरात्री महोत्सव के दौर में आज मीरा कन्या महाविद्यालय की ओर से मीरा कन्या इंडोर स्टेडियम में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह के साथ करीब 300 छात्राओ ने भाग लिया।
मीरा कन्या महाविद्यालय की सांस्कृतिक सचिव सीमा यादव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई, जिसमे सभी छात्राओ ने उत्साह के साथ डांडिया महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। डांडिया प्रतियोगिता में 5 टीमो ने हिस्सा लिया, जिसमे प्रत्येक टीम से 50 छात्राओ ने डांडिया खेला।
प्रतियोगिता में 9 केटेगरी के इनामो में विजेता रही गरबा प्रस्तुतीकरण में नेहा कुमावत, गरबा एनर्जी में डिम्पल अटवाल, गरबा लय एंव ताल में चन्द्रिका परमार, गरबा मेक-अप में प्रतिमा राठोड़, गरबा भाव भंगिमा में शिप्रा कंसारा, गरबा स्टाइल में जयश्री नागदा, गरबा ज्वेलरी में जया सेन, गरबा कॉस्टयूम में संगीता शर्मा, गरबा हेयर स्टाइल में मधु जाटव ने स्थान प्राप्त किया।